फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण साफ करने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
आभूषण साफ करने के नाम पर लोगों को ठग रहे शातिर
विज्ञापन

पुलिस ने जारी की दो लोगों की तस्वीर, सिरमौर में कइयों को लगा चुके हैं चूना
दोनों आरोपियों के सोलन में छिपे होने की संभावना : एएसएपी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। आभूषण धोने के नाम पर लोगों को चूना लगा रहे दो लोगों की सोलन पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। ये दोनों आरोपी सिरमौर के ग्रामीण इलाकों में सोने के पुराने आभूषणों को धोने के नाम पर कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। वहां से फरार होकर इनके सोलन में छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। सोलन पुलिस ने दोनों आरोपियों की फोटो सभी थानों में जारी कर दी है। गुप्तचर विभाग की मदद से दोनों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये दोनों आरोपी सिरमौर में लोगों के घरों में जाकर सोने के आभूषण को साफ करने का प्रलोभन देते थे और झांसे में आए लोगों को लूट कर फरार हो जाते हैं। सिरमौर पुलिस ने दोनों आरोपियों के सोलन में छिपे होने की सूचना सबसे पहले पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के फोटो जारी कर दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के सोलन में छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। इन दोनों की तस्वीरें सभी थानों और चौकियों में भेजी जा चुकी हैं। साथ ही गुप्तचर विभाग को भी आरोपियों की धरपकड़ में लगा दिया गया है। उन्होंने आम लोगों से भी आह्वान किया है कि यदि कोई गहने साफ करने उनके घर आए तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। ऐसे लोगों को किसी भी तरह के कीमती सामान की जानकारी न दें। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में शहर और ग्रामीण इलाकों में चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं जिसे देखते हुए पुलिस सतर्क है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे। उन्होंने लोगों से सजग रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें