फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू के टिप्परा में पहाड़ी से टकराई मोटरसाईकिल, 2 युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू बाईपास के पास टिप्परा में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले थे। इनकी पहचान ओम प्रकाश सिंह (24) व शक्ति कुमार चौधरी (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल नंबर एचपी-15-9137 पर सवार होकर दोनों युवक परवाणू से टीटीआर की तरफ जा रहे थे। मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज होने की वजह से चालक शक्ति कुमार चौधरी ने नियंत्रण खो दिया और वह मोड़ नहीं काटे पाया। मोटरसाइकिल सीधे पहाड़ी में जा टकराई। इससे शक्ति कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पिंजौर से धर्मपुर की तरफ जा रहे नीरज पुत्र जालम निवासी सिरहाड़ी मुसलखाना धर्मपुर ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो चालक की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसने बीचरास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों परवाणू में किसी उद्योग में कार्यरत थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय गुजर रहे एक वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम परवाणू अस्पताल में करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें