फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाईन से करंट लगने से घायल हुआ बिजली बोर्ड का कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। बिजली बोर्ड का कर्मचारी तारों में स्पार्किंग के चलते करेंट लगने से घायल हो गया। कथेड़ में कर्मचारी खंभे पर चढ़कर मरम्मत का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ वहां से गुजर रही बिजली की एचटी लाइन में लग गया और तारों में स्पार्किंग होने से हाथ तथा बाजू बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद घायल कर्मचारी को क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया जहां उसका उपचार कर उसे घर भेज दिया है। सोलन में यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी करीब दो वर्ष पहले कोटलानाला मेें जब एक कर्मचारी कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक से लाईन में करंट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बिजली कर्मचारियों को विभाग की ओर से सुरक्षा के उपकरण तक मुहैया नहीं करवाए जाते। बिना सुरक्षा के ही कर्मचारी खंभों पर चढ़कर जान जोखिम में डालते रहते हैं। बुधवार शाम को जिस कर्मचारी को करंट लगा उसने भी सुरक्षा उपकरण नहीं पहने थे। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता विपुल कश्यप ने बताया कि कर्मचारी को तारों में हुई स्पार्किंग के चलते करंट लगा है। अब कर्मचारी की हालत ठीक है और अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी है। बोर्ड द्वारा फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें