साढ़ेे पांच किलो चूरा पोस्त के साथ एक धरा
नालागढ़ (सोलन)। जिला पुलिस बद्दी का नशाखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक व्यक्ति से 5.756 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस की एक टीम ने धर्मवीर पुत्र स्व. बृजपाल निवासी गांव नगरियां कलां तहसील फरीदपुर जिला बरेली यूपी के कब्जे से यह नशीला पदार्थ बरामद किया है। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस की एक टीम ने आरोपी के कब्जे से यह चूरा पोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।