फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा अग्निकांड में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र काठा में हुए अग्निकांड को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस अग्निकांड में 45 झुग्गियों के साथ एक बच्चा जिंदा जल गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी तक जमीन के असली मालिक का सुराग नहीं लगा पाई है। झुग्गियों में रह रहे प्रवासियों ने पुलिस के सामने बयान दिए थे कि वे जमीन का किराया देकर वहां रह रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को काठा में प्रवासी मजदूरों की चार दर्जन झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं थीं। अग्निकांड में सूरज पुत्र राजू की झुलसने से मौत हो गई थी। प्रशासन ने सभी किसानों को निर्देश दे रखे हैं कि जमीनों में लो-कॉस्ट हाउसिंग का निर्माण करवाएं। लेकिन बीबीएन में इन नियमों का पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा। पैसा कमाने की होड़ में किसान अपनी जमीन को कच्ची-पक्की झुग्गी बनाने के लिए किराये पर दे रहे हैं। इनमें आग से बचने के प्रबंध पुख्ता नहीं हो पा रहे। काठा में लगी आग का मुख्य कारण भी यही रहा है। यही नहीं जिस जगह झुग्गियां जलकर खाक हुई हैं वहां पक्की दीवारें नहीं बनाई गई थीं। तिरपाल और लकड़ी से झुग्गियों का निर्माण होने की वजह से कुछ ही देर में यह सभी राख में बदल गईं।

अज्ञात पर मामला दर्ज : खजाना राम
डीएसपी बद्दी खजानाराम ने बताया कि इस अग्निकांड में मरे बच्चे के संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। यह जमीन किसकी है, इस बारे में गहनता से राजस्व रिकॉर्ड देखने के बाद ही पता चलेगा। इसी के बाद केस आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


खुले आसमान के तले बिता रहे रातें
अपने जीवन की कमाई और कच्चे घरौंदे गंवा चुके लगभग चार दर्जन परिवार आज खुले आसमान तले रातें बिताने को विवश हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और महिलाओं को हो रही है। नहाने धोने तक को जगह नहीं मिल रही। मच्छरों की भरमार होने के कारण मलेरिया फैलने का भी डर है। पहली रात बच्चों ने अपने घरों के बगैर ही बिताई।

काठा में लोगों ने लगाया लंगर
काठा के स्थानीय लोगों ने आगजनी का शिकार हुए प्रवासियों के लिए लंगर का आयोजन किया है। स्थानीय लोग इन सभी को तीनों समय के भोजन का प्रबंध कर रहे हैं। सुबह, शाम और दोपहर को प्रवासियों के लिए खाने का इंतजाम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक प्रवासियों का पुनर्वास नहीं हो जाएगा लंगर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें