फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दिल्ली में खंगाला चिट्टे की तस्करी में संलिप्त विदेशी का कमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरियन निकला चिट्टा तस्करी का आरोपी
विज्ञापन

दिल्ली में तलाशी के दौरान मिला पासपोर्ट और 19.90 ग्राम चिट्टा
सोलन पुलिस चिट्टा तस्करी में अब तक दो विदेशी नागरिकों को कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। दिल्ली से चिट्टे की तस्करी में गिरफ्तार विदेशी नागरिक की पहचान हो गई है। पुलिस ने दिल्ली स्थित उसके आवास में दबिश देकर आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। पासपोर्ट के आधार पर आरोपी की पहचान नाइजीरियन मूल के अगुस्ताईन चिम्बुयेके पुत्र ओकेकी निवासी मकान नंबर 94 ओटोलो नन्वी उम्र 36 साल के रूप में हुई है।
आरोपी मौजूदा समय में विपिन गार्डन ए हाउसिंग कांप्लेक्स जवादा उत्तमनगर नई दिल्ली में रह रहा था। पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी के दौरान 19.90 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। गौरतलब है कि धर्मपुर थाने के तहत पुलिस ने सात जुलाई को 17 ग्राम चिट्टे समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इन युवकों से पूछताछ की गई और उन्होंने दिल्ली से विदेशी नागरिक से चिट्टा खरीदने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने मुख्य सरगना को दबोचने के लिए दिल्ली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को धर्मपुर ले आई और पूछताछ के बाद घर की तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से चिट्टा बरामद हो गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि चिट्टे की तस्करी में संलिप्त लोगों का पुलिस पता लगा रही है और जल्द ही इस सिलसिले में कई अहम खुलासे किए जाएंगे। सोलन पुलिस चिट्टे की तस्करी में संलिप्त दो नाइजीरियन नागरिकों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
कोठों में युवक से 12.9 ग्राम चिट्टा पकड़ा
पुलिस ने सोलन थाना क्षेत्र में एसआईयू सेल की मदद से कोठों गांव में 12.9 ग्राम चिट्टे समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिलाष पुत्र रजनीश चौहान निवासी सहडोली, कोफुनाला जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम गश्त पर थी। इस दौरान आरोपी एक बैग लेकर पैरापिट पर बैठा था। टीम ने संदेह के आधार पर आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें