फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बददी में झुग्गी में रह रहे परिवारों से हो रही जबरन वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। नगर परिषद बद्दी के तहत तहबाजारी एकत्रित करने वाली एक निजी फर्म की दादागिरी से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि फर्म के कुछ लोग उनकी जमीन में रह रहे कामगारों से जबरन तहबाजारी वसूल रहे हैं। यही नहीं निजी फर्म के ठेकेदार लगातार जमीन संचालकों को फोन करके भी तंग कर रहे हैं। निजी जमीन पर खोखा चला रहे लोगों को धमकाया भी जा रहा है।
विज्ञापन

निजी जमीन के संचालकों का कहना है कि जिस जमीन से इस कंपनी के ठेकेदार उनसे तहबाजारी मांग रहे हैं वहां पर नगर परिषद की ओर से न तो बिजली, न ही पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। सीवरेज की भी कोई व्यवस्था नहीं है। वार्ड नंबर दो बद्दी के निवासी एवं व्यापारी नेता कृष्ण कुमार कौशल ने बताया कि उनकी एक कंपनी के पास निजी जमीन है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने अपने खोखे बना रखे हैं। इन खोखों से वह नाममात्र का किराया लेते हैं। लेकिन हैरानी इस बात की है कि तहबाजारी एकत्रित करने वाले ठेकेदार इन गरीब लोगों को उजाड़ने में लगे हैं। हर दिन इन खोखों के संचालकों से तहबाजारी वसूलने आ जाते हैं। इन खोखों से तहबाजारी किराये से भी अधिक मांग रहे हैं।

गरीबों से छीन रहे हैं रोजगार : कौशल
समाजसेवी कृष्ण कुमार कौशल ने बताया कि तह बाजारी वसूल करने वाले ठेकेदार गरीबों से उनके रोजगार को छीन रहे हैं। किसी भी नप क्षेत्र में इस तरह की तहबाजारी निजी संचालकों से नहीं वसूली जाती है। इसके अलावा बद्दी दर्जनों लोगों की शिकायतें नप अध्यक्ष को मिली हैं। इसमें तह बाजारी वसूल करने वाले ठेकेदार निजी भू संचालकों को धमका रहे हैं।
विज्ञापन


निजी भूमि पर नहीं करते हैं वसूली : अध्यक्ष
नगर परिषद के अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने बताया कि कोई भी तहबाजारी निजी भूमि संचालकों से नहीं वसूली जाती है। अगर सरकारी जमीन पर खोखे या अन्य दुकानें लगी हैं तो उनसे तहबाजारी वसूली जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी निजी जमीन पर बने खोखे संचालकों को जबरन तंग किया जा रहा है तो वह इन ठेकेदारों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें