फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में चालक को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने छीन ली कार, आरोपी मौके से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। परवाणू में विश्राम कर रहे चालक को बंधक बनाकर चार बदमाश उसकी इनोवा कार छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना परवाणू पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ में नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया। लेकिन, आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं।
परवाणू में टीटीआर में शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई इस वारदात के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी है। पीड़ित चालक श्रीनिवास ने पुलिस को बताया कि वह किसी जानकार को लेकर टीटीआर आया था। पार्किंग में जगह न होने पर उसने अपनी इनोवा कार नंबर एचआर23जी-4962 को पार्किंग के बाहर ही खड़ा कर दिया। देर रात को वह कार में ही सो गया। इस बीच करीब साढ़े 12 बजे चार लोग उसकी कार के पास आए और शिमला का रास्ता पूछते हुए उन्होंने शीशा खटखटाया। पीड़ित ने बताया कि वह कार से उतरकर उन्हें रास्ता बताने लगा। इतने में चार में से एक बदमाश उसकी कार में सवार हो गया। जबकि तीन अन्य ने उसे बंधक बना लिया। आरोपियों के चौथे साथी ने कार स्टार्ट की और उसे भगा ले गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद वह पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि सभी आरोपी कार लेकर चंडीगढ़ की तरफ फरार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है व तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी थानों व नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पीड़ित चालक से आरोपियों के हुलिये का पता लगाया जा रहा है। पुलिस स्कैच बनाकर भी थानों में जारी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें