फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में देर रात चोरी कर रहा आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, 450 ग्राम चांदी व नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन शहर में चोरी का आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, चांदी और नकदी बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने पैलेस रोड पर स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर की कार्रवाई
सोमवार देर रात दे रहा था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पुलिस ने सोलन के पैलेस रोड पर एक घर से चोरी करते आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली गई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
आरोपी की पहचान रोशन यादव निवासी वाराणसी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोलन शहर के पैलेस रोड में 31 मार्च की देर रात घर में चोरी करने के लिए एक व्यक्ति पहुंचा। आरोपी घर में दाखिल हो गया और चोरी को अंजाम देने में मशगूल हो गया। जब आरोपी चोरी कर रहा था तो इसकी भनक घर के मालिक को लग गई। उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिल कर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने उक्त आरोपी से चोरी किए गए सामान को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी ने घर से करीब 450 ग्राम चांदी के आभूषण सहित दस हजार की नकदी चोरी की थी, जो तलाशी के दौरान उससे बरामद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ के बाद शहर सहित अन्य क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं के भी खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि चोरी के संबंध में एक सूचना पैलेस रोड से आई थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी से अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें