सुबाथू में 744 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार
सुबाथू (सोलन)। पुलिस चौकी सुबाथू के तहत पुलिस ने नेेपाली मूल के एक व्यक्ति से चरस बरामद की है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की पहचान तुल बहादुर निवासी नेपाल हाल गांव भाली तहसील कसौली सोलन के रूप में हुई है। आरोपी कंडा गांव की तरफ से पैदल आ रहा था। जैसे ही उसने पुलिस टीम को देखा तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा। उसे शक के आधर पर काबू कर उसकी तलाशी की गई और पुलिस ने उससे 744 ग्राम चरस बरामद कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।