फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगाली में ट्रक से भिड़ी कार, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। नगाली में हुए सड़क हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। घायलों की पहचान कार चालक नितिन व साथ बैठे विरेंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अशोक कुमार निवासी दुलहेत तहसील नैनादेवी बिलासपुर ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक नंबर पीबी11-सीएफ-6400 को लेकर नारायणगढ़ से टापरी जा रहा था। जब वह नगाली के पास पहुंचा तो सोलन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार नंबर एचआर-11एफ-5253 ने गलत दिशा से आकर ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों कार सवार घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ भादंसं की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें