शारदीय नवरात्र के लिए सजें मंदिर, आज से होगी भव्य पूजा
नौ दिन तक मां के जयकारों से गूंजेगा शूलिनी क्षेत्र
सुरक्षा को लेकर पुलिस भी बढ़ाएगी गश्त
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शारदीय नवरात्र को लेकर जिला सोलन के मंदिरों में तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। जिसके तहत मां शूलिनी मंदिर के आस पास प्रसाद सहित अन्य भेंट के सामानों की दुकाने सज गई हैं। वहीं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शूलिनी मंदिर को दुल्हन की तहत रंग-बिरंगी फैंसी लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा नवरात्रों को लेकर लोगों की चहलकदमी भी बढ़ गई है। शहर के बाजार लोगों की भीड़ से पूरी तरह से भरे रहे। वहीं, शहर के विभिन्न दोपहिया सहित गाड़ियों के शोरूमों में भी भीड़ बढ़ गई है। लोगों की धारणा है कि नवरात्रों में वाहन और अन्य सामान खरीदना अच्छा होता है। मां के विभिन्न नौ रूप के नौ दिन तक सोलन शूलिनी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आएंगे। नौ दिन तक मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र
यह रहेगा आरती और प्रसाद वितरण का समय
शूलिनी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रामसरूप शर्मा ने बताया कि नवरात्रों के दौरान मंदिर में पूजा करने और मंदिर खुलने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया। मंदिर सुबह करीब 05 बजे खुल जाएगा। इसके बाद 06 बजे सुबह की पूजा की जाएगी, और करीब 6:30 पर प्रसाद का वितरण होगा। वहीं उसके बाद भक्तों की ओर से कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं आरती शाम 7 बजे होगी और प्रसाद का वितरण करीब 7:30 होगा।
पुलिस गश्त को बढ़ाएगी पुलिस
एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने बताया कि नवरात्रों को लेकर पुलिस की शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में पैनी नजर रहेगी। वहीं जगह-जगह पुलिस की ओर से गश्त लगाई जाएगी। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजारों में स्थित मंदिरों में लोगों की संख्या के हिसाब से पुलिस कर्मी की तैनाती भी की जाएगी। वहीं बाजारों में पुलिस की ओर से सिविल में पुलिस कर्मी की तैनाती भी की जाएगी।