परवाणू (सोलन)। शहर के सेक्टर 6 स्थित शिव मंदिर से दिनदिहाड़े चोर गल्ला तोड़ कर नगदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच मंदिर का पुजारी दरवाजे को बाहर से कुंडी लगाकर कुछ देर के लिए सामान खरीदने के लिए गया था। इसी बीच एक घंटे की इस अवधि में चोर 15 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय थाना प्रभारी कमल चंद ने बताया कि सेक्टर छह के शिव मंदिर में चोरी की घटना की रिपोर्ट मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।