कंडाघाट के गरू में पकड़ी 1.66 किलो चरस
पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट के गरू में पुलिस ने एक कार से 1.66 किलो चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कार कब्जे में ले ली है। आरोपी की पहचान रंजन मजोतरा निवासी गांव रावली, वाकनाघाट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दौरान शक के आधार पर वहां से गुजर रही कार को रोका गया। कार में सवार व्यक्ति से पूछताछ के बाद जब पुलिस ने तलाशी ली तो चरस की खेप बरामद हो गई। थाना प्रभारी कंडाघाट सुरेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।