कसौली से युवती का अपहरण, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कसौली (सोलन)। कसौली थाना के तहत एक युवती का अपहरण करने की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कसौली थाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी सात फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने अपनी सारी रिश्तेदारी में उसकी खोज कर ली लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की है। उधर एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर कहा कि पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।