फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूले से गिरकर नाबालिग किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। पुलिस थाना दाडलाघाट के अंतर्गत म्याना गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग की घर में लगे झूले में झूलते समय नीचे गिरने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल के म्याना गांव की एक 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री कृष्णदास अपने घर में लगे झूले में झूल रही थी। अचानक झूले से नीचे गिर गई तथा नीचे गिरते ही गंभीर रू प से घायल हो गई। घायल अवस्था में नाबालिगा को अर्की अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी दाडलाघाट प्रताप सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की छानबीन जारी है तथा बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें