पुलिस थाना सोलन में पूनम पत्नी चांद निवासी नेपाल रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि पति चांद हाल में रिहायश टैंक रोड सोलन बिना बताए कहीं चले गए हैं। बेटा जिसका नाम सारांश जिसकी उम्र 03 वर्ष है उसको भी अपने साथ ले गए पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों से उसे नेपाल बार्डर के पास ट्रेस किया। पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने चांद को बच्चे सहित उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपेडिया से बरामद कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
तीन युवकों से पकड़ा 3.35 ग्राम चिट्टा
खील का मोड़ कुमारहट्टी के समीप पुलिस ने तीन युवकों से 3.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खील के मोड़ के समीप एक कार खड़ी है। इसमें कुछ युवक चिट्टे की सप्लाई करने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में बैठे अनिल कुमार निवासी गांव बाडा कुमारहट्टी, संजय कुमार निवासी गांव खील का मोड़ और विजय कुमार निवासी गांव कुमारहट्टी से 3.35 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
50 हजार का गायब फोन बरामद
थाना क्षेत्र में एक स्थानीय व्यवसायी रमेश राणा के बेटे का करीब 50 हजार रुपये का मोबाइल शादी समारोह के दौरान गुम हो गया था। जिस पर परिजनों ने 6 नवंबर को थाना परवाणू में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने फोन को ट्रैकिंग पर लगाकर लगातार लोकेशन मॉनिटर की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मिली लोकेशन पर दबिश देकर पुलिस ने फोन को बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल फोन को पुलिस ने रमेश राणा को सौंप दिया।
236 वाहन चालकों के काटे चालान
। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बद्दी पुलिस की ओर से 236 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इसमें लापरवाही से वाहन चलाने, बिना नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग और अन्य उल्लंघनों पर सख्त कदम उठाए गए। इस दौरान कुल 236 चालान किए गए। एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।