फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जेल में बंद कैदियों पर पंजाब के व्यक्ति से फिरौती मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी के बूटा प्लासी व गोल जमाला में गोलीकांड के मामले में जेल में बंद कैदियों पर पंजाब के एक व्यक्ति ने धमकी देकर फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। मानपुरा पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। पंजाब के कीरतपुर साहिब के निवासी नाजिर सिंह ने बताया कि गोलीकांड में शामिल कैदियों ने उसे धमकी देकर फिरौती मांगी है। चारों कैदी किशनपुरा स्थित जेल में बंद हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि सच में इन्हीं कैदियों ने फोन किया है तो इनके पास फोन कहां से आए। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें