संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला की सीनियर महिला और अंडर-23 पुरुष के क्रिकेट टीम का चयन ठोडो मैदान में बुधवार को किया जाएगा। इसके लिए विशेष ट्रायल रखे गए हैं। यह ट्रायल जिला सोलन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रखे गए हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीप शर्मा व सचिव राजेश पुरी ने बताया कि इसमें पुरुषों के ट्रायल सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे। महिलाओं के दोपहर 12:00 बजे के बाद ट्रायल रखे गए हैं। इसमें जिला स्तरीय वन-डे क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी को समय पर पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले यह ट्रायल रविवार को रखे गए थे, मगर बारिश के चलते रद्द करने पड़े थे। वहीं यहां पर चुनी गई टीमें आगामी दिनों में कैंप में शामिल होंगी। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को क्रिकेट किट में आना होगा। इसके अलावा उन्हें हिमाचली प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट व पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।