फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सीपीएस ने बजट को बताया विकासात्मक

Sun, 18 Feb 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने पेश हुए बजट की सराहना की है। बजट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बराटीवाला-नालागढ़ के लिए कई सौगातें दी हैं। इससे प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को व्यापक स्तर पर लाभ होगा। राम कुमार ने कहा कि बजट में इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में की गई बढ़ोतरी को वापस लेकर मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों की मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में उद्योग जगत के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन व निवेश नीति, 2024, स्टार्ट-अप नीति आने से और अधिक उद्योग स्थापित होंगे।
विज्ञापन

वहीं शीतलपुर से जगातखाना तक 70 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले मार्ग से क्षेत्र के लगभग 15 गांव लाभान्वित होंगे। यह मार्ग मेडिकल डिवाइस पार्क से जुड़ेगा और पूरे क्षेत्र के लिए सहायक सिद्ध होगा। संवाद

इनसेट
कांग्रेस की गारंटियों की तरह हवा-हवाई बजट
सोलन। प्रदेश में सुक्खू सरकार ने दूसरा बजट पेश किया है। यह बजट भी कांग्रेस की दस गारंटियों की तरह पूरी हवा-हवाई है। कांग्रेस सरकार ने इस बजट में हिमाचल की जनता को फिर से गुमराह करने की कोशिश की है। भाजपा के प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि जो सरकार चुनाव के दौरान घोषणा कर उन्हें पूरा नहीं कर सकी। वह सरकार बजट में किए प्रावधानों को कैसे पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि बजट का सार केंद्र की योजनाओं पर अपना ठप्पा और बिना धन आबंटन की घोषणाएं हैं। बजट में की गई इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए पैसा कहां से आएगा। प्रदेश को मजबूत करने के लिए संसाधन जुटाने और बचत करने की बात भी कहीं भी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें