सोलन/चायल। कंडाघाट उपमंडल के चायल क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगाली के घेवा गांव में गोशाला गिरने से एक गाय की दबकर मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 2:30 बजे की है, जब घेवा गांव के ओम प्रकाश की गोशाला अचानक गिर गई। घटना के समय गोशाला में दो गाय थीं जिनमें एक जर्सी नसल की गाय की मौत हो गई। दूसरी का बचाव हो गया। इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी गई। बुधवार को ग्रामीण राजस्व अधिकारी चायल ने घटनास्थल का मुआयना किया और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। तहसीलदार कंडाघाट राजेंद्र कुमार ने बताया कि गोशाला की दीवार गिरने से यह दुर्घटना हुई है। प्रभावित परिवार को सहायता देने के लिए फील्ड स्टाफ को आदेश दे दिए गए हैं।