फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोडो मैदान में वॉक इन कोविड टेस्ट की सुविधा शुरू

विज्ञापन
सोलन के ठोडो मैदान के समीप वॉक इन टेस्ट के लिए खोला गया केंद्र। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन टेस्ट के साथ मरीजों को वॉक इन कोविड टेस्ट की सुविधा प्रदान की है। जिसके लिए विभाग ने शहर के ठोडो मैदान में बनाए गए सेंटर में टीम को सामान के साथ रवाना किया। हालांकि पहले दिन की शुरूआत में टेस्ट करवाने के लिए लोगों की संख्या कम रही। वहीं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों की संख्या बता पाना अभी संभव नहीं है। लेकिन धीरे-धीरे लोगों की संख्या में इजाफा होगा। गौर रहे कि यह टेस्ट लोग अपनी मर्जी से करवा सकेंगे। अभी यह सुविधा सोलन में शुरू की गई है। परिणाम अच्छा रहने के बाद इसका एक सेंटर नालागढ़ और बद्दी में खोला जाएगा। सेंटर में लिए सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से ही जांचे जाएंगे। कोई भी व्यक्ति लक्षण पाए जाने पर इच्छानुसार टेस्ट करवा सकता है। गौर रहे कि सोलन में रोजाना कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके लिए अब एंटीजन टेस्ट के बाद लोगों की सुविधा के लिए वॉक इन कोविड टेस्ट के लिए सेंटर स्थापित किया गया है। उधर, इस बारे में सीएमओ सोलन डॉक्टर राजन उप्पल ने बताया कि वॉक इन टेस्ट का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि अभी सोलन से ही शुरूआत की गई है। उन्होंने लोगों से लक्षण दिखने पर स्वेच्छा से टेस्ट कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें