फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रिश्वत लेते पकड़े गए बीओ व दलाल को अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Sun, 13 Sep 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को 22 हजार की रिश्वत लेते दोनों को धरे थे दोनों विजिलेंस की टीम ने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। रिश्वत लेने के मामले में वन विभाग के पट्टा ब्लॉक के ब्लॉक ऑफिसर (बीओ) और एक अन्य व्यक्ति को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार को सोलन स्थित अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोप है कि बीओ ने खैर के पेड़ों के कटान की अनुमति संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर करने और उसे आगे बढ़ाने की एवज में ठेकेदार से अपने दलाल के माध्यम से रिश्वत मांगी थी।
पुलिस के अनुसार, पट्टा के बीओ ने एक ठेकेदार को खैर के पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के मामले में टालमटोल की। ठेकेदार ने पटवारी से अनुमति ले ली थी, लेकिन बीओ की ओर से फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही थी। आरोप है कि बीओ ने दलाल नरेश के माध्यम से ठेकेदार से रिश्वत की मांग की। दोनों पक्षों के बीच 22 हजार रुपये में लेनदेन तय हुआ। ठेकेदार को शुक्रवार को यह राशि देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने इस संबंध में पहले ही विजिलेंस को सूचना दे दी थी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने सिविल वर्दी में पट्टा क्षेत्र में जाल बिछाया। शुक्रवार दोपहर जैसे ही ठेकेदार ने दलाल के माध्यम से बीओ को रिश्वत की राशि दी, विजिलेंस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। विजिलेंस ने वन विभाग के पट्टा रेंज के बीओ और दलाल नरेश को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, विजिलेंस के डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें