गिरि पेयजल योजना से कसौली तक बिछाई जा रही है लाइन
कार्य के दौरान सड़क पर ठेकेदार ने कर दिए गड्ढे, बना दी नालियां
लोगों ने जल शक्ति विभाग को कई बार कार्रवाई करने का किया था आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। ग्राम पंचायत धर्मपुर के सिहारड़ी वार्ड में बिछाई जा रही पेयजल पाइप का काम पर प्रदेश उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। ऐसे लोगों के विरोध पर हुआ है। लोग पाइप लाइन बिठाने के सड़क खराब करने का विरोध कर रहे थे। इसके बाद लोगों ने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। वहीं जल शक्ति विभाग से दो सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया गया है।
गौर रहे कि कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर और कसौली समेत अन्य लोगों को राहत देने के लिए गिरि से सीधी पाइप लाइन बिछाई जा रही थी। बीते माह से धर्मपुर के सिहारड़ी गांव में पाइप लाइन बिछाने को लेकर कार्य किया गया। लेकिन इस दौरान सड़क को उखाड़ दिया गया। इस कारण यहां पर रोजाना ट्रक के फंसने और टक्कर होने के मामले शुरू हो गए। इसके बाद लोगों ने विरोध शुरू किया। साथ ही जल शक्ति विभाग की ओर से ठेकेदार पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुये कहा कि ठेकेदार लापरवाही से काम कर रहा है। इस कारण सड़क पर वाहन नहीं चलाए जा सकते। वहीं पैदल चलने में भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार के साथ करार हुआ है कि वह जैसे-जैसे कार्य पूरा करेगा वैसे-वैसे सड़क पर मेटलिंग कार्य भी करवाएगा ताकि लोगों को असुविधा न हो। लेकिन ऐसान नहीं हो रहा है। लोगों को धर्मपुर बाजार आने के लिए सीआरपीएफ होकर आना पड़ रहा है। इसके कारण गांव के लोग जलशक्ति विभाग का विरोध कर रहे हैं। गांव के स्थानीय लोग गणेश दत्त, राम सिंह, विनोद, ललित, देवेंद्र, दीक्षा देवी, गौरव, ओम प्रकाश, दुनीचंद ने भी कार्य का विरोध किया है।