फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू से सोलन नहीं भेजे जाएंगे कोरोना संक्रमित रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। परवाणू क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे कोविड-19 के मामले को देखते हुए परवाणू प्रशासन ने 70 बैड का कोविड-19 सेंटर तैयार किया है। अब परवाणू से कोरोना वायरस के मरीजों को सोलन नहीं भेजा जाएगा बल्कि परवाणू के इस कोविड-19 सेंटर में ही इलाज किया जाएगा। इससे पहले परवाणू में सामने आ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को सोलन भेजा जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार कोराना वायरस के मामले सामने आ रहे थे। उसे प्रशासन ने परवाणू के सेक्टर-4 स्थित आईएचएसडीपी के मकानों में कोविड-19 सेंटर तैयार किया। सहायक आयुक्त परवाणू ने मौके का मुआयना भी किया। कर्मचारियों की तैनाती पर भी प्लान बनाया है और करीब सात दिनों के बाद कर्मचारियों को बदल कर उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों की तैनाती की जाऐगी। सहायक आयुक्त परवाणू विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि कोविड-19 सेंटर को तैयार किया है। वहां का निरीक्षण भी किया गया। सेंटर में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें