फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर ब्लॉक में आठ समेत जिला में 15 लोग कोरोना से संक्रमित

Wed, 29 Mar 2023 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी 15 लोगों कोरोना की चपेट में आए हैं। अब सक्रिय मामलों का आंकड़ा 70 हो गया है। इन सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेटेड कर उपचार शुरू कर दिया है। जिला में सर्वाधिक मामले धर्मपुर ब्लॉक में आए हैं। यहां पर आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अन्य ब्लॉक में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। वहीं जिला में सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। अब रोजाना 100-120 सैंपल जांच के लिए लिए जा रहे हैं। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना वायरस को लेकर 119 सैंपल की जांच की। यह सैंपल आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जांचे गए। इनमें धर्मपुर से आठ, नालागढ़ ब्लॉक से दो, सोलन शहर से तीन, अर्की ब्लॉक से एक और चंडी ब्लॉक से एक मामला है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवाड़ ने पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना वायरस के मामलों को लेकर लगातार सैंपलिंग की जा रही है। बीते कुछ दिनों से मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दो दिनों में कोरोना वायरस के 30 मामले आए हैं। विभाग ने सभी संक्रमित लोगों को आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया है। लोगों से आग्रह है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मास्क का प्रयोग करें और उचित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें