फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोरोना को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बेड होंगे रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर को खाली होने पर तुरंत भरवाने को कहा
विज्ञापन

सीएचसी में स्टाफ को आदेश, टेस्ट किट हर समय रखे उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। देश के कई हिस्सों में कोरोना पॉजिटिव मामले आने पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। सीएमओ ने कोरोना मरीजों के लिए बड़े अस्पतालों में 10 और छोटे अस्पतालों में दो बेड रिजर्व रखने के आदेश दिए हैं। वहीं, आवश्यक दवाओं की पूर्ति और ऑक्सीजन सिलिंडर के खाली होने बाद तुरंत भरवाने को भी कहा है। इससे ऑक्सीजन की कमी अस्पतालों में नहीं खलेगी। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक आदेशों के अनुसार कमर कसने व सामान की उपलब्धता करवाने के आदेश दे दिए हैं। महकमे ने टेस्ट किट समेत पीपीई किट व मास्क को भी अस्पताल में रखने के लिए कहा है ताकि संदेह होने पर तुरंत टेस्ट भी मरीज का करवाया जा सके। इसी के साथ जिला स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। एडवाइजरी की पालना का भी करने का लोगों से आग्रह किया है। बीते कुछ दिनों से हरियाणा और दिल्ली में कोरोना के मामले सामने आए थे। इसके बाद प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया। सोमवार को सोलन दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने चिकित्सकों को कोताही न बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद से जिला स्वास्थ्य विभाग ने नौ स्वास्थ्य खंड में सर्कुलर जारी कर दिया है। गौर रहे कि कोरोना काल के दौरान जिला सोलन में हजारों की संख्या में लोग पॉजिटिव हुए थे। कई लोगों को ऑक्सीजन की कमी को लेकर जान तक गंवानी पड़ी। पिछले कोरोना वेरिएंट से सीख लेते हुए इस बार पहले ही महकमे ने निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है।

नालागढ़ में 45 बेड़ का मेक शिफ्ट अस्पताल
नालागढ़ में 45 बेड़ का मेक शिफ्ट अस्पताल तैयार किया है। ये अस्पताल कोरोना काल के दौरान तैयार किया था। कोरोना मामले खत्म हो जाने के बाद इसे सामान्य वार्ड में तबदील कर दिया था। लेकिन अब फिर इसे आइसोलेशन वार्ड बनाने की योजना है। अगर जरूरत पड़ती है तो इसे तुरंत मेक शिफ्ट अस्पताल में तबदील कर दिया जाएगा। इसी के साथ क्षेत्रीय अस्पताल में 10 बिस्तरों का कोरोना वार्ड तैयार है। यहां पर वेंटिलेटर तक की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोरोना के लक्षण
-तेज बुखार
-अधिक खांसी
-सांस लेने में तकलीफ
-बहती या भरी हुई नाक
-शरीर में दर्द
-स्वाद में बदलाव

इनसेट
कैसे करे बचाव
-भीड़भाड़ से बचाव
-मास्क लगाएं
-हाथों को धोते रहे
-सेनिटाइजर का प्रयोग करें

इनसेट
जिले में अस्पतालों में तैनात स्टाफ को हर समय अलर्ट रहने के लिए कहा है। प्रारंभिक तौर पर अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड रिजर्व रखने के आदेश दिए हैं। आवश्यक दवाओं की पूर्ति और ऑक्सीजन सिलिंडरों को भरने के लिए भी कहा है। प्रवेशद्वार होने के चलते तैयारियां पूर्ण रखने के नौ स्वास्थ्य खंड को आदेश दिए हैं।
-डॉ. अजय पाठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें