बरोटीवाला पुलिस विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए- स्रोत-पुलिस विभाग.
बद्दी विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह का समापन
पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से चलाया जन-जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक आयोजित विजिलेंस अवेयरनेस वीक के अंतिम दिन रविवार को भी बद्दी पुलिस ने जन-जागरूकता अभियान जारी रखा। इस वर्ष अभियान की थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' रही, जिसके माध्यम से ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश दिया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना नालागढ़ और बरोटीवाला के अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगी डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से जागरूकता वीडियो और संदेश प्रसारित किए गए।
सप्ताहभर चले अभियान के दौरान बद्दी पुलिस के सभी थानों, चौकियों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भ्रष्टाचार विरोधी होर्डिंग व पोस्टर लगाए गए। इसके अलावा ग्राम पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता व जवाबदेही का महत्व बताया गया।
अभियान में शामिल लोगों ने भ्रष्टाचार विरोधी पोस्टरों पर हस्ताक्षर कर मुहिम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर वीडियो संदेशों के प्रसारण के माध्यम से भी लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
बरोटीवाला पुलिस विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए- स्रोत-पुलिस विभाग.