संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ के निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता से संबंधित शिकायतें प्राप्त करने एवं इनके निपटारे के लिए कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नालागढ़ के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी (नगर परिषद) एवं उपमंडलाधिकारी नालागढ़ ने दी। उन्होंने कहा कि यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01795-223028 है। उन्होंने कहा कि यह नियंत्रण कक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने तक क्रियाशील रहेगा।