फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिजली की फर्जी रिपोर्ट और कोटेशन तैयार करने पर ठेकेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमुडा फ्लेटों के नाम पर नगर परिषद में दी थीं रिपोर्टें
विज्ञापन

पुलिस ने एंटी क्रप्शन ब्यूरो की रिपोर्ट पर की थी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के परवाणू में बने फ्लैटों से जुड़ी बिजली टेस्ट रिपोर्ट और कोटेशन में फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दक्षिणी रेंज शिमला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।
एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता रजा राम भारती निवासी परवाणू ने आरोप लगाया था कि एक ठेकेदार ने हिमुडा फ्लेटों की बिजली टेस्ट रिपोर्ट तैयार कर नगर परिषद परवाणू को सौंपी। इसके एवज में भुगतान भी प्राप्त किया, जबकि फ्लेटों की वायरिंग का कार्य टेंडर से दूसरे ठेकेदार को दिया था। नियमों के अनुसार हिमुडा के टेंडर कार्यों में बिजली की टेस्ट रिपोर्ट संबंधित ठेकेदार द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है, लेकिन आरोपी ने बिना कार्य किए ही रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि नगर परिषद द्वारा कार्य आवंटन के लिए जिन तीन कोटेशन को अनिवार्य बताया गया था, वे धोखाधड़ीपूर्ण तरीके से तैयार की गई थीं। इन्हीं फर्जी कोटेशन के आधार पर 11 जून 2020 को टेंडर हासिल किया गया। उसी दिन आरोपी ठेकेदार ने 83 फ्लेटों की बिजली टेस्ट रिपोर्ट नगर परिषद को सौंप दी और संबंधित बिल भी जमा कर दिया।
विज्ञापन

रिकॉर्ड की जांच में दस्तावेजों के फर्जी पाए जाने पर मामले में धारा 467 आईपीसी जोड़ी गई है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है और आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें