बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ने की उपभोक्ताओं से अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। बिजली उपभोक्ता जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं वे अब एचपीएसईबीएल स्मार्ट मीटर एप की मदद से आसानी से अपने बिलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी विद्युत उपमंडल कुनिहार के सहायक अभियंता इंजीनियर मोहिंद्र सिंह चौधरी ने दी । उन्होंने बताया कि उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपने मोबाइल फोन में एचपीएसईबीएल स्मार्ट मीटर एप डाउनलोड करें। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता न केवल अपने बिजली बिल की स्थिति देख सकते हैं, बल्कि बिजली की खपत, मीटर रीडिंग, भुगतान इतिहास और अन्य आवश्यक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।सहायक अभियंता एचपीएसईबीएल कुनिहार ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और किसी भी तरह की परेशानी से बचें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को तकनीक के माध्यम से बेहतर सेवाएं प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है।