फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी विवि में जलवायु परिवर्तन पर परामर्श बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नौणी विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित परामर्श बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में जलवायु-लचीले मानव विकास के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए जानकारी जुटाना रहा। इस सत्र में हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यावरण, विज्ञान, जलवायु परिवर्तन विभाग (डीईएसटीएंडसीसी) के निदेशक डॉ. सुरेश अत्री, विशेषज्ञों की एक टीम और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों में पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रमुख और राज्य मानव विकास रिपोर्ट पहल के समन्वयक डॉ. एसके भारद्वाज, संकाय सदस्य, विषय विशेषज्ञ और पीएचडी विद्वान शामिल थे। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक अनुसंधान डॉ. विशाल राणा और खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख डॉ. राकेश शर्मा ने भी बदलती जलवायु परिस्थितियों में सतत विकास पर अपने दृष्टिकोण साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें