फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बालद पुल का निर्माण कार्य पूरा, 15 मई से शुरू हो जाएगी आवाजाही

Sat, 11 May 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी को हरियाणा से जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य हुआ पूरा। संवाद
विज्ञापन
एक्सपेंशन ज्वाइंट के पक्का होने का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी को हरियाणा से जोड़ने वाले बालद खड्ड पुल का कार्य पूरा हो गया है। 15 मई को इस पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इस पुल के शुरू होने से वाहन चालकों को अब नदी से होकर नहीं जाना पड़ेगा। हरियाणा के खोखरा में लगने वाले जाम से भी अब वाहन चालकों को निजात मिल जाएगी
बद्दी के बालद खड्ड पर बने पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। एक स्थान पर एक्सपेंशन ज्वाइंट लगा दिया गया है। इसका पक्का होने का समय 48 घंटे है। जैसे ही वह समय पूरा होगा इस पुल से वाहन चलाने शुरू कर दिए जाएंगे। पुल के साथ एनएचएआई ने फुटपाथ भी बनाया है। इसके क्रैश बैरियर का कार्य नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार मई में पिंजौर-नालागढ़ मार्ग पर चार अन्य पुल भी चालू शुरू होंगे। हरियाणा के मंयावाला, नानकपुर, सुखोमाजरी, मानपुरा शामिल हैं। इन सभी पुलों का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सतेंद्र सिंह ने बताया कि बालद खड्ड पर पुल कार्य शनिवार को पूरा हो चुका है। यहां पर एक्सपेंशन ज्वाइंट का कार्य भी पूरा कर दिया है। इस जोड़ को पक्का होने के लिए करीब 48 घंटे का समय लगेगा। उसके बाद पुल को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें