फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नाले पर निर्माण से जलभराव का खतरा, प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। परवाणू के सेक्टर-2 में नाले पर एक उद्योग की ओर से लेंटर डालकर किए गए कथित अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग उठी है। इस संबंध में कुछ उद्योगों के प्रतिनिधियों ने नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, उपाध्यक्ष मोहन लाल और पार्षद रामध्यान के साथ नायब तहसीलदार शकुंतला पटियाल व कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने बताया कि नाले के प्रवाह में किसी भी तरह की रुकावट बरसात के दौरान आसपास के उद्योगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। नाले पर निर्माण होने से पानी के निकासी मार्ग के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हुई तेज बारिश के दौरान नाले के किनारे स्थित दर्जन से अधिक उद्योगों में बरसाती पानी घुसने से काफी नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे में उद्योग प्रतिनिधियों ने नाले पर किए गए निर्माण को लेकर चिंता जताते हुए कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नायब तहसीलदार शकुंतला पटियाल ने बताया कि कुछ उद्योगों की ओर से इस संबंध में ज्ञापन दिया गया है। मौके पर टीम भेजकर डिमार्केशन भी किया गया है। मामले में जल्द ही नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें