फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जाबली पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू, प्रधान ने किया भूमि पूजन

Thu, 07 Mar 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग ने 47 लाख किए जारी, कुल मिलेंगे 1.07 करोड़ रुपये
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन, पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन होंगे उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर(सोलन)। जाबली पंचायत के निर्माणाधीन भवन का पंचायत प्रधान कल्पना गर्ग ने वीरवार को भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के साथ ही भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया।
गौर रहे कि जाबली पंचायत का यह भवन 1.07 करोड़ की लागत से बनेगा। हालांकि इसलिए कुछ समय पहले प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह अपने जाबली दौरे के दौरान इसका शिलान्यास कर चुके हैं। पंचायती राज विभाग से पंचायत भवन निर्माण के लिए करीब 47 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाबली पंचायत की प्रधान कल्पना गर्ग ने बताया कि इसके बनने के बाद पंचायत को अपना भवन मिलेगा। भवन निर्माण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। भवन का टेंडर भी हो गया है। इस आधुनिक भवन के पूरा होने के बाद इसमें जहां पंचायत प्रतिनिधियों के बैठने की जगह होगी, वहीं इसमें पर्यटकों के लिए पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध करवाने के लिए कैंटीन भी खोली जाएगी। मौजूदा समय में पंचायत के पास 17 बीघा भूमि उपलब्ध है। इस अवसर पर उप प्रधान विनय अत्री ,जेई मनोज कुमार, नानक शांडिल, लाज किशोर अत्री, गणेश दत, पंचायत सचिव, पंचायत कर्मचारी व पंचायत वार्ड सदस्य सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें