फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: किरतपुर में मार्च माह के अंत तक पूरा होगा पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन पर किरतपुर गांव में मार्च माह के अंत तक पुल तैयार करने का टारगेट रखा है। जिसके बाद बद्दी से पिंजौर मार्ग पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। जानकारी के अनुसार अगस्त 2023 में बद्दी-पिंजौर मार्ग पर खड्ड में बाढ़ आने से तीन पुल एक साथ टूट गए थे। पहले मंडावाला खड्ड पर उसके बाद बालद व तीसरे नंबर पर हरियाणा के किरतपुर में पुलों को नुकसान पहुंचा था। जिससे पिंजौर से बद्दी के कनेक्टिविटी पूरी तरह से बंद हो गई थी। वाहन चालक बरोटीवाला से लेही होकर कालका व बरोटीवाला से नवां नगर व सिसवां होते ही चंडीगढ़ तक निकलना पड़ा। यह दोनों रोड बड़े ट्रकों के लिए सही नहीं थे। जिस पर बद्दी से सामान भरकर ट्रक पहले नालागढ़ वहां से घनौली होते हुए पंजाब में प्रवेश करते थे। अब मंडवाला व बालद खड्ड पर एनएचएआई ने पुल तैयार कर दिए है लेकिन किरतपुर में अभी तक पुल तैयार नहीं हो पाया है। जिससे खड्ड में सामान से लदा हुआ ट्रक चढ़ाई में रुक जाता है। एक ट्रक के रुकने से यहां पर जाम लग जाता है। बीच में फंसे हुए ट्रक को टोचन लगाकर निकलाना पड़ता है। इतनी देर में वहां पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। बीबीएन उद्योग संघ के महासचिव वाईएस गुलेरिया ने इस पुल को जल्द तैयार करने की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे को एसडीएम के साथ हुई बैठक में भी उठाया। जिस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने इस पुल को मार्च माह में तैयार करने का आश्वासन दिया है। पुल के तैयार होने के बाद यहां पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन के प्रोजेक्ट प्रभारी इंजीनियर असलम खान ने बताया कि अभी तक 42 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। हरियाणा में 27 फीसदी व हिमाचल में पंद्रह फीसदी कार्य पूरा हुआ है। मार्च के अंत पुल के ऊपर लैंटल डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें