फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गढ़खल में 22 करोड़ रुपये से बैलेंस कैंटिलीवर ब्रिज का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली जाने के लिए पर्यटकों को जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन


दो साल में बनकर होगा तैयार, 160 मीटर लंबा व 10 मीटर होगा चौड़ा

एस ठाकुर

धर्मपुर (सोलन)। कसौली के साथ लगते गढ़खल में करोड़ों रुपये की लागत से बैलेंस कैटिलीवर ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। इसके निर्माण के बाद कसौली जाने के लिए पर्यटकों के वाहनों को जाम से निजात मिलगी। 22.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन ब्रिज को बनने में लगभग दो साल का समय लगेगा। कसौली तक पहुंचने के लिए गढ़खल के जाम को हर वाहन चालकों को झेलना पड़ता है। गढ़खल बाजार में करीब एक किलोमीटर लंबा जाम हर वीकेंड पर लगता रहता है। इससे यहां पर आने वाले पर्यटक परेशान होते हैं। मगर अब इस ब्रिज के बनने से यहां पर यह समस्या नहीं रहेगी। हिमाचल प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के माध्यम से इस ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यह ब्रिज 160 मीटर लंबा व 10 मीटर चौड़ा होने के साथ डबल लेन होगा। ब्रिज का निर्माण वीके कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से किया जा रहा है। डबल लेन ब्रिज के बनने से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। उधर, इस बारे में निर्माण कंपनी के साइट मैनेजर साहिल ने बताया कि गढ़खल बाजार में ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो साल में इसे बनाने का टारगेट रखा गया है। इसके बनने के बाद गढ़खल बाजार में जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें