फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
सोलन में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पदयात्रा निकालते कांग्रेसी। स्त्रोत:कांग्रेस
विज्ञापन
गंज बाजार स्थित राम मंदिर में की पूजा और भजन कीर्तन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बोले अभी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, नहीं रूके तो आंदोलन होगा

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला कांग्रेस की ओर से राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में सोलन ने मंगलवार को पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह 11:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता पुराने विश्राम गृह में इकट्ठा हुए और वहां से शांतिपूर्वक पदयात्रा निकाली। राम नाम के भजन गाते हुए कार्यकर्ता गंज बाजार स्थित राम मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना करने के बाद भजन कीर्तन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बरमानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दिशा-निर्देशों पर यह प्रदर्शन किया गया है। कहा कि 40 दिन में 70 बार चोरी होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बताया जा रहा है कि डेढ़ से दो करोड़ रुपये की चोरी हुई है। इस केस में तीन लोगों को निष्कासित भी किया गया है। ये सब भाजपा की लीपापोती है। जिन लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं उन्हें बाद में बहाल भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो चंदा चोरी हुआ है ये सिर्फ चोरी नहीं है, ये लोगों की भावनाओं और इच्छाओं की चोरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी सनातनी हैं। वर्षों से राम मंदिर का इंतजार किया। इसके लिए बलिदान दिए गए। लोगों ने अपने घरों से सोना-चांदी और जमीन बेचकर राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग श्रीराम का नाम लेकर सत्ता में आए हैं। राम जन्मभूमि का विषय शुरू होने के बाद से आज तक ये नहीं बताया गया कि कितना चंदा इकट्ठा हुआ और मंदिर का निर्माण कितने पैसों से हुआ।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोग राम भगवान के दर्शन अपनी भावना के साथ करने जाते हैं। आज उनकी भावनाएं चोरी हुई हैं। ये बहुत बड़ा आपराधिक मामला है। उन्होंने चेतावनी दी कि आज का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भविष्य में इस तरह की चोरियां हुई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। हालांकि जिला स्तरीय प्रदर्शन में कांग्रेस के चंद पदाधिकारी और बहुत कम संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और नगर निगम के पार्षद भी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें