फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की रामभक्ति झूठी : विवेक शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। भापजा के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना सादते हुए कहा कि कांग्रेस की रामभक्ति झूठी है। इन दिनों कांग्रेस के लोग राम का नाम जप रहे हैं और राम राज्य बनाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन वे यह नहीं बता रहे कि 6 दिसंबर 1992 को भारतवर्ष में 2000 हिंदुओं की निर्मम हत्या का जिम्मेवार कौन है। उन्होंने कहा कि रामायण और उससे जुड़े तथ्यों को नकारने वाली कांग्रेस आज राम भक्त हो गई है। कांग्रेस के नेता आज मंदिरों में माथा टेकने के लिए धरनों पर बैठ रहे हैं। कांग्रेस को मणि शंकर अय्यर की प्रकाशित किताब, राजीव आई न्यू पढ़नी चाहिए, जिसमें उन्होंने अरुण नेहरू को एजेंट बताया है और राम मंदिर के कपाट खोलने पर अफसोस जताया। विवेक शर्मा ने कहा देश की जनता कांग्रेस के दोहरे मुखौटे को पहचान चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें