फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कांग्रेस आब्जर्वर ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कांग्रेस के जिला आब्जर्वर प्रवीण चौघरी ने रविवार को नालागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। नालागढ़ में आयोजित बैठक में उन्होंने कांग्रेस के जिला और ब्लाक इकाई के गठन के लिए कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इस मौके पर नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रवीण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिला और ब्लाक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसको लेकर वे पूरे जिले में कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। विधायक हरदीप बावा ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है। पार्टी हाई कमान जिस भी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपेगी। उसका सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर हुसन ठाकुर, नप अध्यक्ष वंदना बंसल, पार्षद महेश गौतम, अमरेंद्र भिंडर, देवी शरण खुल्लर, पूर्व जिप सदस्य उजागर चौधरी, प्रेम चौधरी, धर्माणा पंचायत के रामचंद, पूर्व प्रधान वीरेंद्र शर्मा, रणबीर सिंह राणा, पूर्व प्रधान बगा राम, लक्ष्मण सिंह चौधरी, अमर सिंह, मूल चंद समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें