फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कांग्रेस ने सांसदों के निलंबन पर बताया केंद्र को तानाशाह सरकार

Fri, 22 Dec 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सोलन में सांसदो को निलंबित करने पर क्रेंद्र सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक, सभी ने जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में विपक्षी सांसदों के साथ मोदी सरकार की अहंकारी तानाशाही के खिलाफ रोष जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की संसद में 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। सिर्फ विपक्षी पार्टियों के सांसदों के खिलाफ तानाशाही का खुला प्रदर्शन कर उन का निलंबन कर मोदी देश में तानाशाही और अहंकार का संदेश दे रहे हैं।
देश की संसद में भाजपा के संसद द्वारा जारी पास पर संसद में घुसपैठ होती है। लेकिन उस सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उसको संसद से निलंबित नही किया जाता। महाराष्ट्र के भाजपा सांसद लोकसभा में विपक्षी दल के सांसदों को सारे आम मारने की धमकी देता है। मोदी सरकार कोई कार्यवाही नहीं होने देती। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र अहंकार का तानाशाही का शिकार हो रहा है। स्वतंत्रता से अब तक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। जैसा आज मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। देश की जनता और कांग्रेस यह सब सहन नही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जोगिंद्र बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र सेठी, प्रदेश महासचिव रमेश ठाकुर, रमेश चौहान, सरदार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, हेम ठाकुर, लक्ष्मी दत्त, हरी मोहन, जिला महासचिव शिव दत्त, रविंद्र कांत, प्रताप ठाकुर, प्रेम ठाकुर, रजत, अर्पणा ठाकुर, मोहन मेहता, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मधु ठाकुर, विजय ठाकुर सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें