फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर नालागढ़ के कुछ स्कूलों में असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही भवन में चल रहे प्राथमिक स्कूलों में छुट्टी, तो माध्यमिक स्कूल चल रही पढ़ाई
विज्ञापन

बैहली में प्राथमिक स्कूल अभी बंद जबकि मिडिल स्कूल खुला
एचआर धीमान
नालागढ़ (सोलन)। ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर नालागढ़ क्षेत्र के कुछ स्कूलों में असमंजस है। इसमें एक ही भवन में चल रहे प्राथमिक स्कूलों में तो अवकाश है, मगर माध्यमिक स्कूल चल रहे हैं। इन माध्यमिक स्कूलों में मानसून की छुट्टियां हुई हैं। इसका एक उदाहरण क्षेत्र का बैहली स्कूल है, इसमें प्राथमिक स्कूल अभी बंद जबकि माध्यमिक स्कूल खुला है। कई स्कूलों के मिडल व उच्च विद्यालय चल रहे हैं, जबकि प्राथमिक स्कूल बंद है। शिक्षा विभाग ने गर्म क्षेत्रों के लिए इस बार छुट्टियों में कुछ बदलाव किया था। इसके अनुसार पहले जहां मानसून में 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिन का अवकाश रहता था उसे दो भागों में कर दिया था। इसमें 1 जून से 30 जून तक गर्मी और 3 अगस्त से 12 अगस्त तक मानसून का अवकाश तय किया गया। इसकी अधिसूचना जारी की गई थी परंतु नालागढ़ उपमंडल के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों ने शिक्षा विभाग को लिखा था कि नालागढ़ उपमंडल में बरसात में ज्यादा समस्या होती है। इसलिए गर्मी की छुट्टियां आठ दिन और मानसून की छुट्टियां 32 दिन की होनी चाहिए। विभाग ने आनन-फानन में 6 जून को नालागढ़ उपमंडल के 20 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की छुट्टियों में गर्मी की छुट्टियां 1 जून से 8 जून और मानसून की छुट्टियां 12 जुलाई से 12 अगस्त तक करने की अधिसूचना जारी कर दी। इसी के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने भी अपने अधीन स्कूलों को इसी अधिसूचना के पालन के लिए आदेश जारी कर दिए गए, लेकिन 20 स्कूलों की जो सूची जारी की गई थी, उसमें मित्तियां और रतवाड़ी स्कूलों के नाम नहीं थे। इसके कारण प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने भी मित्तियां और रतवाड़ी के तहत आने वाले अपने मित्तियां और डरोली केंद्रों को कोई निर्देश नहीं दिए। उधर, माध्यमिक शिक्षा विभाग को जब गलती का पता चला तो इन दोनों स्कूलों को दूरभाष पर छुट्टियों के बारे में सूचना दे दी गई और विद्यालय खोलने के मौखिक आदेश दे दिए। प्रारंभिक शिक्षा विभाग से कोई निर्देश न मिलने के कारण मित्तियां के अंतर्गत आने वाले 5 और डरोली के तहत आने वाले 6 प्राथमिक स्कूलों में असमंजस की स्थिति बन गई। इस बारे में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अनोख सिंह ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला बैहली कुमारहट्टी केंद्र से संबंधित है और उसी के अनुसार छुट्टियों की योजना लागू की गई हैं। दूसरी ओर उपनिदेशक गोपाल चौहान ने बताया कि पूरे जिले में 144 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। सभी स्कूलों के इनसे जोड़ा जा रहा हैं और इन्हीं के अनुसार छुट्टियों का शेड्यूल रहेगा। इसमें कहीं कोई विरोधाभास पैदा न हो, इसके लिए एक दो दिन में अधिसूचना जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें