फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की प्रारंभिक तैयारियां समय पर करें पूरी : एडीसी

Thu, 29 Feb 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अधिकारियों के लिए हुई कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों के लिए वीरवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को सफल बनाने में सभी नोडल अधिकारियों की भूमिका अग्रणी एवं महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी आवंटित कार्य को भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार करना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को चुनाव की प्रारंभिक तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को उनके कार्य के संबंध में भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विभिन्न जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, तहसीलदार निर्वाचन सोलन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें