फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंपनी के कामगारों ने ही चुराया कंपनी से तांबा

Mon, 23 Oct 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में पकड़े गए दो कामगार
विज्ञापन

अदालत ने दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक निजी कंपनी से 2 क्विंटल 15 किलो तांबा चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
21 अक्तूबर को बद्दी की एक निजी कंपनी में कंपनी के दो कामगार श्याम यादव व रविंद्र कुमार ने 2 क्विंटल 15 किलो तांबा चोरी कर लिया। तांबा चोरी होने पर कंपनी में शोर मचा। इस बीच सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इसमें चोरी करते हुए कंपनी के ही फोरमैन श्याम यादव और रविंद्र कुमार पटेल पाए गए। कंपनी ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज को देखकर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कंपनी से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दोनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। डीएपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें