फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली सूची में जाएंगी घटिया बीज बेचने वाली कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। लाखों रुपये का घटिया टमाटर का बीज बेचने की विजिलेंस जांच होनी चाहिए। घटिया बीज बेचने वाली कंपनियों को काली सूची में डाला जाएगा। सोलन में यह बात भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चहर ने हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर शिमला जाते समय सोलन सब्जी मंडी के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सोलन जिले के अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में टमाटर और सब्जियां उगाई जाती हैं, लेकिन कुछ बीज कंपनियां किसानों को घटिया बीज दे रही हैं। ऐसा मामला सोलन में आया है इसमें लाखों का नुकसान किसानों को हुआ है। सेब के घटिया रूट स्टॉक को लेकर भी मामला सरकार के समक्ष रखा जाएगा। ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन कमीशन की 98 प्रतिशत सिफारिशों को लागू कर किसानों के हितों को सुरक्षित किया है। कांग्रेस की सरकारें किसानों के साथ धोखा करती रही हैं लेकिन केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सत्तासीन सरकार ने किसानों के लिए अनेकों राहत दी हैं। इसके साथ की किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि समेत कई योजनाएं हैं जो किसानों के हित में हैं। वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जल्द ही सोलन में टमाटर पर आधारित फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा की हिमाचल की कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की बैठक में किसान हित को लेकर भी प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। कार्यकारिणी की बैठक चायल के निकट भलावग में मंगलवार से शुरू होगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें