कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक संजय अवस्थी। स्रोत : पा
पंचायतों व नगर निकायों में विजेता प्रत्याशियों के साथ की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की बैठक अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षा में संपन्न हुई। बैठक में विधायक संजय अवस्थी विशेष तौर पर मौजूद रहे। विधायक ने पंचायती राज संस्थाओं की ओर से निर्वाचित प्रधानों, उप प्रधानों, बीडीसी, जिला परिषद सदस्यों सहित नगर निकाय के पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रतिनिधियों को आश्वासन देते हो कहा कि वह क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति देंगे। अवस्थी ने पंचायती चुनाव के जीते और हारे हुए प्रतिनिधियों से चर्चा की। बैठक में फैसला लिया गया कि जल्द ही पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा और अधिक संख्या में कांग्रेस विचारधारा के लोगों को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव कमलेश शर्मा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता सीमा शर्मा, सुरेंद्र पाठक ,डीपी गौतम, प्यारेलाल शर्मा, समेत विभिन्न पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।