फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कॉलेज स्टाफ व छात्रों ने किए कपड़े, खिलौने व अन्य सामग्री की दान

Mon, 23 Dec 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन कॉलेज की एनएसएस इकाई ने किया दान, मेगा ड्राइव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने कॉलेज परिसर में एक दान मेगा ड्राइव का आयोजन किया। इसमें कॉलेज के स्टाफ और छात्रों ने बड़ी संख्या में कपड़े, खिलौने इत्यादि दान किए। इस दान मेगा ड्राइव का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना था। कॉलेज के स्टाफ और छात्रों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आए।
विज्ञापन

एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी अब इन दान किए गए कपड़ों व अन्य सामग्रियों को जरूरतमंद लोगों में बांटेंगे। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका मुल्तानी एवं डॉ. घनश्याम सोनी के द्वारा बताया गया कि ऐसी ही एक दान मेगा ड्राइव का आयोजन पिछले वर्ष भी किया गया था और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. अनंत विद्यानिधि ने कहा हमें अपने स्टाफ और छात्रों की दान करने की भावना पर गर्व है। यह दान मेगा ड्राइव कॉलेज के मूल्यों को दर्शाता है और उम्मीद है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान में महाविद्यालय के 70 से अधिक स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें