फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कसौली में सामूहिक पहल, विभिन्न संस्थाओं ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ कसौली में आयोजित पौधरोपण अभियान के दौरान मौजूद
विज्ञापन
कसौली (सोलन)। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ कसौली में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस पहल में इनर व्हील क्लब कसौली (डिस्ट्रिक्ट-308) और सोसाइटी फॉर प्रिजर्वेशन ऑफ कसौली एंड इट्स एनवायरंस (स्पोक) जैसी सामाजिक संस्थाएं शामिल थीं। सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल और कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल कसौली के प्रतिनिधियों तथा विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ओक, देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। विद्यार्थियों ने पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया। सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल के इको क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और जनजागरूकता का संदेश दिया। कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें