फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: ध्यान-चंडी मार्ग पर भंडारे का राशन ले जा रहे सीएनजी ट्रक में भड़की आग, चार लाख के राशन समेत वाहन भी राख

Thu, 12 Nov 2026 06:58 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
जलता ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वीरवार दोपहर करीब 2:40 बजे ध्यान-चंडी मार्ग पर एक सीएनजी ट्रक में अचानक भयंकर आग लग गई। यह ट्रक हरियाणा के जींद से लुटरू महादेव के लिए भंडारे का राशन लेकर जा रहा था। जानकारी के अनुसार ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि भंडारे के राशन के साथ-साथ पूरा ट्रक भी धू-धूकर जल गया और पूरी तरह से राख में तब्दील हो गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग बनलगी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। इस हादसे में ट्रक और उसमें रखे करीब 4 लाख रुपये के राशन का पूरी तरह से नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। उधर, इस बारे में बनलगी अग्निशमन विभाग के प्रभारी काया राम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। सीएनटी ट्रक से तीन भरे हुए सिलिंडर निकाल लिए गए, नहीं तो नुकसान ज्यादा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें