फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयम खो चुके हैं सीएम : भाजपा

Wed, 18 Nov 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रवक्ता और हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार में घिरे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह संयम खो चुके हैं। सीएम को भ्रष्टाचारी कहते हुए उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के मामले पूर्व मनमोहन सरकार के समय का है। यूपीए सरकार के दौरान सीबीआई ने मामला पकड़ा जो पूर्व सरकार के दौरान ही हाईकोर्ट में गया था। अब उस केस में कार्रवाई हो रही है तो मुख्यमंत्री व उनकी सरकार भाजपा पर बेवजह आरोप लगा रही है। पुलिस और विजिलेंस पर दबाव डालकर विरोधियों को फंसाने का प्रयास कर रहें है।
विज्ञापन


वह बुधवार को सोलन स्थित भाजपा कार्यलय में जिलास्तरीय बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने अनुभवी कायकर्ताओं के सहयोग से पंचायती राज व नगर निकायों का चुनाव जीतने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने की। प्रदेश प्रभारी को आश्वस्त किया गया कि आगामी पंचायत व नगर निकाय चुनावों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।

शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को योजनापूर्वक व एकजुट होकर चुनाव लड़ने के निर्देेश दिए। उन्होंने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र की सकारात्मक योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उनके साथ शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद विरेंद्र कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कसौली के विधायक राजीव सहजल, विधायक अर्की व पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद राम शर्मा व चंद्रमोहन ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक शुरू होने से पहले विहिप के संरक्षक और राम मंदिर के आंदोलन के सूत्रधार रहे अशोक सिंहल के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। वहीं कार्यक्रम में जिला महामंत्री लोकेश्वर शर्मा के अलावा, विनोद चंदेल, रश्मिधर सूद, रीतू सेठी, डेजी ठाकुर, कुमारी शीला, संजीव कश्यप, रविंद्र परिहार, बलदेव ठाकुर, शैलेंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता, बलबीर, बाबूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें